दो बूंद पोलियो की दवा पिलाकर किया सराहनीय काम।
//विद्रावन विश्वकर्मा//
घुवारा(छतरपुर)। बीते कुछ समय से क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग सक्रिय दिखाई दे रहा है उसी क्रम में रविवार को घुवारा एवं बमनोरा सेक्टर में डॉ वैभव अग्रवाल द्वारा घुवारा बस स्टैंड पर पोलियो की दवा पिलाकर किया गया।डॉ वैभव अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि आज दिनांक 7 अप्रैल को प्रथम चंरण में 86 बूथों पर पोलियो की दवा पिलाई गई तथा 8 एवं 9 अप्रैल को घर घर जाकर पोलियो की दवा पिलाई जाएगी ।
पोलियो अभियान के तहत 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को घुवारा एवं रामटोरिया छेत्र में 10 हज़ार बच्चो को दवा पिलाई जाएगी इसके साथ डॉ अग्रवाल में मीडिया के माध्यम से अपील की अधिक से अधिक संख्या में अपने बच्चो को पोलियो अभियान के तहत दो बूंद पोलियो की दवा पिलवायें।
इस मौके पर डॉ वैभव अग्रवाल के साथ सी एम ओ घुवारा , पर्यवेक्षक ईश्वरीय प्रसाद देवादि , सुनील चौरसिया , नरेश वाल्मीक , तथा गड़मान्य नागरिक मौजूद रहे।