Translate

गुरुवार, 2 मई 2019

चैकिंग के दौरान पकड़े गए 2 लाख 95 हजार।

चैकिंग के दौरान पकड़े गए 2 लाख 95 हजार।


ब्यूरो छतरपुर।  लोकसभा निर्वाचन को निष्पक्ष रुप से संपन्न कराने के उद्देश्य से चुनाव आयोग के निर्देश पर पूरे जिले छतरपुर में एफएसटी द्वारा चैकिंग की जा रही है।
     आयोग के निर्देश पर ये टीमें दिन-रात वाहनों की चेकिंग कर नकद राशि, मअवैध शराब और चुनाव में प्रभाव डालने वाली अन्य सामग्री की जांच कर रहे हैं।
इसी क्रम मे मंगलवार की रात एफएसटी टीम ने जिले में दो जगह से 2 लाख 95 हजार रुपए की राशि जब्त की।

जप्त की गयी नगदी।

 लोकसभा चुनाव के मद्देनजर जिला प्रशासन विशेष सावधानी बरत रहा है। फ्लाइंग स्क्वायड टीम ने चेकिंग के दौरान कार से 1.65 लाख रुपए बरामद किए गए हैं। एफएसटी प्रभारी राजनगर विधानसभा गणेश यादव ने बताया कि मंगलवार को टीम के साथ डुमरा तिगैला में चैकिंग कर रहे थे। उसी दौरान उन्हें एक टाटा नैनो कार की चेकिंग की तो उसमें से 1 लाख 65 हजार रुपए बरामद हुए।
 कार सवार व्यक्ति सुरेंद्र कुमार गुप्ता निवासी लवकुशनगर से जब रुपयों के बारे में पूछा गया तो उन्होंने संतोषजनक जवाब नहीं दिया। जिसके बाद रुपए जब्त कर लिए गए हैं।