Translate

बुधवार, 1 मई 2019

मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ ने सौंपा 21 सूत्रीय ज्ञापन।

मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ ने सौंपा 21 सूत्रीय ज्ञापन।


ब्यूरो छतरपुर । मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ ने बुधवार को मजदूर दिवस के अवसर पर पत्रकारों की विभिन्न समस्याओं को लेकर जिले छतरपुर सहित विभिन्न जगहो पर ज्ञापन सौंपा।
 प्रांतीय आह्वान पर महामहिम राज्यपाल तथा मुख्यमंत्री मध्य प्रदेश शासन को सौपा गया।
         ज्ञापन में पत्रकार भवन भोपाल की लीज डीड बहाल हो,पत्रकार सुरक्षा कानून बने,पत्रकार आवास खाली करवाने बार-बार नोटिस ना दिए जाएं ,त्रिपक्षीय वार्ता कमेटी शीघ्र गठित हो,श्रम विभाग के सहयोग समितियां बने,संभाग व जिला स्तर पर प्रकोष्ठ बनाए जाएं,बेगारी प्रथा पर रोक लगे,डेस्क पर कार्यरत श्रमजीवी पत्रकारों को भी मान्यता दी जाए विधि का लाभ दिया जाए,बिना समिति की अनुशंसा पर अधिमान्यता कार्ड न बनाये जाय,श्रमजीवी पत्रकार कल्याण आयोग का गठन हो,तहसील स्तर पर सूचना सहायक नियुक्त किए जाएं,तहसील स्तर पर अधिमान्यता जिला जनसंपर्क अधिकारी की अनुशंसा पर ही पत्रकारों को दी जाय,राज्य के अधिमान्य पत्रकारों को अन्य प्रांत के अधिमान्य पत्रकारों की तरह सुविधा उपलब्ध कराई जाए,राज्य सरकार के विश्राम भवनों पर रुकने की सुविधा प्रदान की जाए आदि मांग शामिल है।

इन जगहो पर दिया श्रमजीवी ईकाइयो ने ज्ञापन।


//अरवाज खान//

राजनगर। राजनगर मे एसडीएम श्री स्वप्निल वानखेडे को ज्ञापन सौंपने में ब्लॉक अध्यक्ष हरिओम खरे विनोद भारती श्री भरत यादव,अरबाज खान,निर्णय तिवारी,जीतेंद्र रिछारिया,कुलदीप विश्वकर्मा,अनस खान जितेंद्र राय सहित कई और पत्रकार साथी राजनगर तहसील में उपस्थित रहे।

//रूपेश जैन//

बकस्वाहा। ब्लाॅक इकाई राजेश रागी के नेतृत्व मे तहसीलदार करन सिंह कोरव को ज्ञापन सौपा गया जिसमे समस्त श्रमजीवी सदस्य उपस्थित हुये।

//अभिनय तिवारी//

बडामलहरा। बडामलहरा मे भी श्रमजीवी ईकाई से तहसीलदार कमलेश गुप्ता को ज्ञापन सौपा गया जिसमे स्थानीय इकाई के सदस्य मौजूद रहे।