खेत में लगी आग,जिंदा जला किसान।
//मनीष साहू जिला ब्यूरो//
ब्यूरो दमोह। जिले में एक किसान खेत में नरवाई/पराली (गेहूं कटने के बाद बचे फसल के अवशेष) में आग लगाते समय खुद जिंदा जल गया।पूरी घटना दमोह के मगरोंन थाना क्षेत्र के रुसन्दो गांव की है।
जानकारी मे बता दें कि जिले के मगरोंन थाना क्षेत्र के रुसन्दो गांव में किसान खेत में नरवाई को जलाने गया था,तभी वह भी उस आग की चपेट में आ गया।
इससे किसान की दर्दनाक मौत हो गई मिली जानकारी के मुताबिक किसान सन्तु अहिरवार मंगलवार देर शाम गेहूं की फसल काटने के बाद खेत में नरवाई जला रहा था, तभी आग ने विकराल रूप ले लिया और किसान खेत में चारों तरफ आग से घिर और उसमें जिंदा जल गया।
