अपहृत युवक को चलते ट्रक से छुड़ाया।
पुलिस अधीक्षक तिलक सिंह की सक्रियता से 48 घंटे में ही अपहरण कांड के आरोपी गिरफ्तार।
ब्यूरो छतरपुर। जमीनी विवाद को लेकर घर में घुसकर युवक का अपहरण करने वाले आरोपी गिरफ्तार किया गया।
उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती जिले से आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। श्राबस्ती जिले में युवक मुन्नाअग्निहोत्री को ट्रक मैं घुमा रहे थे आरोपी । ट्रक में अपहृत युवक को देखने के बाद छतरपुर पुलिस ने उत्तरप्रदेश पुलिस की मदद से घेराबंदी करके बरामद किया है ।
11 मई को जुझार नगर थाना क्षेत्र के घुडेरी गांव से युवक मुन्ना अग्निहोत्री उम्र 35 वर्ष का अपहरण किया गया था।
अपहरण करने वाले आरोपी प्रमोद सिंह ,धर्मेंद्र सिंह को पुलिस ने 48 घंटे में किया गिरफ्तार ,अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस ।
छतरपुर पुलिस अधीक्षक तिलक सिंह की सक्रियता से पुलिस ने दो दिन में ही अपहरण कांड में लिफ़्त आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।