Translate

मंगलवार, 14 मई 2019

करमासन घाट पर बांध घाट आश्रम में भव्य आयोजन।

करमासन घाट पर बांध घाट आश्रम में भव्य आयोजन।


//अखण्ड यादव//

बल्देवगढ़(टीकमगढ़)। टीकमगढ छतरपुर  मुख्य मार्ग पर उर नदी के तट पर सुप्रसिद्ध हनुमान मंदिर जिस की प्रसिद्धि बांध घाट आश्रम से की जाती है वहीं कई वर्षों से चली आ रही बांध घाट आश्रम पर रामलीला महोत्सव किया जा रहा है।
 वही श्री हर्षण ह्दय बिहारी बिहारणी जो सरकार की वर्षगांठ पर एवं वार्षिक उत्सव के उपलक्ष में श्री वृंदावन धाम के गिरिराज से आया हुआ मंडल रामलीला मंडल स्वामी श्री संदीप तिवारी के नेतृत्व में राम लीला का मंचन किया जा रहा है जिसमें हजारों की संख्या में आसपास से लगे हुए क्षेत्रों से आते हैं हजारों श्रद्धालु रोज आ रहे रहे हैं वही महंत माधव दास जी महाराज ने बताया हर वर्ष घाट पर राम लीला का मंचन किया जाता है जिसमें आप पास से लगे हुए क्षेत्र एवं भक्तजनों की सहायता से यह कार्यक्रम किया जाता है वहीं रामलीला का संचालन 3 मई से 13 मई तक किया जा रहा था वही शाम 7:00 बजे से लेकर 12:00 बजे तक प्रतिदिन किया जाता है और 13 को सेतबंध रामेश्वरम की पूजा रावण के द्वारा भगवान श्री राम से करवाई गई थी इसी का कार्यक्रम किया गया है और महाराज माधव दास द्वारा वैसा राजनगर कर्मसन घाट लड़वारी कर्मसन सियाग रानीपुरा मजरा क्षेत्र वासियों को विशाल भंडारे में आमंत्रित किया था कथा समाप्त होते ही समिति द्वारा करमासन  घाट  पर बांध घाट आश्रम में विशाल भंडारा किया गया जिसमें प्रमोद मिश्रा सहित समस्त क्षेत्रवासी मौजूद रहे।