शादी से पहले हल्दी लगने के बाद युवती वोट डालने पहुंची।
//संदीप यादव//
ब्यूरो छतरपुर। वोट हमारा अधिकार है और इसका हम उपयोग जरूर करेंगे।इस बात को हम इसलिए कह रहे है क्योंकि हम आपको आज इससे जुड़ी खबर दिखाते है।
यह खबर आ रही है सीधा मध्यप्रदेश के जिला छतरपुर से जहाँ आज मतदान पर्व का पांचवा चरण है। इस मतदान के अवसर पर पोलिंग बूथ पर कई युवा,वुजर्ग अपने मत का प्रयोग करते दिखे ।
ऐसे मैं सरानी दरवाजा के वार्ड नंबर 8 मैं रहने बाले रामेष्वर कुशवाहा की पुत्री खुसबू कुशवाहा जिसका आज 6 मई को विवाह सम्पन होना है। और इसी तारतम्य मैं घर मे विवाह से जुड़ी सभी रस्मी अदा की गई ओर उसको हल्दी लगाई गई।
विवाह की सास्कृतिक परम्पराओ के अनुसार जिसका विवाह होता है उनको तीन चार दिन घर से निकलने की अनुमति नही होती है। इसके बावजूद भी युवती वोट डालने के लिए अपने राष्ट्रकवि स्कूल के पॉलीग वूथ पर पहुँची और अपने मत का प्रयोग किया।