Translate

सोमवार, 6 मई 2019

एक जुट होकर किया मतदान का बहिष्कार,समूचे ग्राम बासियो ने वोट ना देने की ली शपथ।

एक जुट होकर किया मतदान का बहिष्कार,समूचे ग्राम बासियो ने वोट ना देने की ली शपथ। 


बुनियादी सुविधाओ से परेशान है ग्रामवासी।

ग्रामीण

पोलिंग बूथ में अब तक पसरा है संन्नाटा।


//विन्द्रावन विश्वकर्मा//

घुवारा(छतरपुर)। लोकसभा क्षेत्र दमोह के तहसील घुवारा के वार्ड-1 लल्लन खेला मैं मतदाताओं के द्वारा एक भी वोट नहीं डाली गई ।
क्योकि लोगों का कहना है कि हमारी मूलभूत सुविधाओं जैसे - स्कूल , अस्पताल, रोड जैसी कई सुविधाएं प्रदान नहीं गई ,कई बार आवेदन देने के बाद केवल अधिकारियों के द्वारा केवल अश्वासन ही मिला है ।
बीस साल गुजर जाने के बाद भी को कोई हमारी मदद नहीं करते हैं सीताराम लोधी के द्वारा बताया गया की हमारे यहां कई बार SDM, तहसीलदार,पटवारी, ने यहां का मुआयना किया लेकिन अपना काम निकालने के बाद यहां देखने को नहीं आता।
ग्रामबासियो में स्वरुप सिंह, अनंत सिंह,रुप सिंह, जीतेन्द्र सिंह,मुलायम सिंह,जाहर सिंह,रतन सिंह, जगदीश सिंह,गनपत सिंह,हाकम सिंह, के साथ साथ महिलाओं तथा बच्चों  ने मतदान ना करने की कसम खाई।
जब मौके पर मिडिया कर्मीयो ने ग्राम बासियो के यहा अखबार का आकलन करने के बाद तहसील दार महोदय जी से बात की को कहा गया की मैं कोई मदद नहीं कर सकता हूं।चाहे वोट दो या ना दो ।