त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था में हो रही इवीएम की निगरानी।
ब्यूरो छतरपुर। लोकसभा निर्वाचन प्रक्रिया के तहत सोमवार को पांचवे चरण के मतदान की प्रक्रिया संपन्न हो गई।
सोमवार शाम 6 बजे वोटिंग थमने के बाद पोलिंग पार्टियों ने अपनी रवानगी की तैयारी शुरू कर दी। जिले की छह विधानसभा सीटों पर मतदान के बाद 1566 मतदान केन्द्रों पर उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला इवीएम में कैद हो गया।
इसके बाद पोलिंग बूथ पर पीठासीन अधिकारी की मौजूदगी में इवीएम को सील किया गया, फिर सुरक्षा व्यवस्था के बीच पोलिंग पार्टियां इवीएम लेकर छतरपुर के लिए रवाना कर दी गई।
पास के मतदान केन्द्रों के दल छतरपुर स्थित एक्सीलैंस स्कूल के मतदान सामग्री वितरण व जमा केन्द्र पहुंच गए और इवीएम,वीपीपैट जमा करने का काम रात 10 बजे से शुरु हो गया। लेकिन दूर के दल सुबह 4 बजे तक पहुंचे।