Translate

शुक्रवार, 3 मई 2019

डाकमत पत्र के लिए अंतिम तारीख आज।

डाकमत पत्र के लिए आवेदन की अंतिम तारीख आज।


ब्यूरो छतरपुर। 1 मई को अंतिम प्रशिक्षण के दिन तक सभी शिक्षकों को डाकमत पत्र या ईडीसी जारी नहीं हो सके हैं।
 प्रशिक्षण केन्द्र में प्रक्रिया न होने पर उन्हें तहसील में आवेदन जमा करने के लिए कहा गया, लेकिन जब कर्मचारी तहसील पहुंचे तो उन्हें आवेदन करने की तारीख निकल जाने की बात कही गई, जबकि उप-जिला निर्वाचन अधिकारी ने 3 मई तक निर्धारित प्रोफॉर्मा में आवेदन कर सकने की बात कही है।
लेकिन तहसील में आवेदन नहीं लिए जाने से लगभग 25 फीसदी शिक्षकों को डाक मतपत्र जारी नहीं हो सके हैं।

पोस्ट से भेजे सकते है डाक मतपत्र। 

शासकीय कर्मचारियों को डाकमत पत्र के लिए आवेदन करने का आज अंतिम मौका है। 3 मई की शाम पांच बजे के बाद शासकीय कर्मचारी डाक मतपत्र के लिए आवेदन नहीं कर सकेंगे।
 इसके साथ ही जिन लोगों ने आवेदन किया हुआ है, उनको डाकमत पत्र उनके एड्रेस पर पोस्ट के जरिए भेजे जा रहे हैं। निर्वाचन डयूटी पर तैनात ऐसे अधिकारी-कर्मचारी जो उस स्थान पर मतदान नहीं कर सकते, जहां की मतदाता सूची में उनके नाम दर्ज हैं। उन्हें डाक मतपत्र अथवा चुनाव डयूटी प्रमाण-पत्र-ईडीसी (इलेक्शन डयूटी सर्टिफिकेट) के माध्यम से मतदान की सुविधा दी जा रही है।