शराब दुकान समीप खड़ी कार मे लगाई आग,आरोपी फरार।
//सत्यम दुबे//
बहेरिया/बंडा(सागर)। रविवार को शराब की दुकान बाहर खड़ी कार में आग लगाने का मामला सामने आया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले सागर के बैरिया थाना क्षेत्र के कर्रापुर चौकी में स्थित शराब दुकान के बाहर खड़ी गांव की कुछ अज्ञात लोगों ने आग लगा दी।
जिसके बाद मार्शल गाड़ी देखते ही देखते जल गई।
पूरी घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन तब तक आग लगाने वाले आरोपी मौका देख भाग गए थे। जिसके तत्पश्चात पुलिस ने अपनी जांच शुरू कर दी है।
जिसके अलावा जानकारी मे जन चर्चा के सूत्रो द्वारा बताया जा रहा है कि आरोपी युवक उसी गांव के ही रहने वाले हैं।