शादी की खुशियां मातम में हुई तब्दील।
तालाब में नहाने गए तीन बच्चो की डूबने से हुई मौत,मृतको में एक बालक व दो बालिकाएं।
एक दूसरे को बचाने के चक्कर मे पानी की गहराई में डूबने से हुई तीनो बच्चों की मौत।
//गगन सेन//
हटा(दमोह)। दमोह जिले के हटा थाना क्षेत्र अंतर्गत रसोटा गांव में आज सुबह तालाब में डूबने से तीन बच्चों की दुखद मौत हो गई,सभी बच्चे परिजनों के साथ रसोटा गांव में एक शादी समारोह में शामिल होने आए थे जो आज सुबह नहाते समय तालाब में डूब गए ,तालाब की गहराई अधिक थी बच्चों को इसका अंदाजा न था और एक दूसरे को बचाने के चक्कर मे एक के बाद एक बच्चा डूबता गया।बताया जा रहा है कि रसोटा गांव में प्रीतम अहिरवार के घर शादी थी जिसमे शामिल होने के लिये बम्होरी और सादपुर गांव से रिश्तेदार आये थे जिनके दो बेटियां और एक बेटा आज सुबह तालाब में नहाने गए थे और नहाते समय पानी मे डूब गए।
जब देर तक बच्चे वापस घर नहीं आये तो तालाब के पास जाकर उनकी तलाश की गई तो तालाब के बाहर बच्चों के कपड़े चप्पल पड़े होने पर स्थानीय तैराकों ने जब गहराई में तलाश की तो तीनो बच्चे तालाब में डूबे मिले। घटना की जानकारी लगते ही डायल 100 कर्मचारियों ने ग्रामीणों की मदद से तीनों शवो को पानी से बाहर निकालकर शव पंचनामा कार्यवाही कर सिविल अस्पताल हटा भिजवाया गया है।
मृतको में दीपा अहिरवार 13 वर्ष, प्रियंका अहिरवार 14 वर्ष और सादपुर निवासी जग्गू अहिरवार उम्र 11 वर्ष शामिल हैं।
घटना की जानकारी लगते ही पूरे गांव में मातम का माहौल है। वही परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।