अवैध संबंधों के चलते हत्या की आशंका।
ब्यूरो छतरपुर। जिले के अजयगढ़ कस्बा में महिला के साथ अवैध संबंधों की आशंका के चलते एक युवक की बड़ी ही बेरहमी से हत्या कर दी गई।
मृतक की शार्ट का पीएम रिपोर्ट से खुलासा हुआ है कि उसे गोली नहीं मारा गया, बल्कि सिर पर सब्बल या राड आदि से हमला किया गया है।
आशंका जताई जा रही है कि उसे करंट भी लगाया है।
इस हत्याकांड में पुलिस ने संदेह के आधार पर कुछ लोगों को उठाया है। जिनसे पूछताछ की जा रही है।
जानकारी के अनुसार सिकलीगर मोहल्ला अजयगढ़ निवासी रतन साहू पिता कल्काई साहू तहसील के पास नया घर बनवा रहा था। वहीं पर महिला और साढ़ू करन साहू निवासी चंदला जिला छतरपुर को ले आया था।
ऐसी चर्चा है कि रतन साहू के महिला से पहले से अवैध संबंध थे। रतन ने ही करीब दो साल पहले महिला का विवाह चंदला छतरपुर निवासी करन साहू के साथ कराया था। बताया गया कि रतन सोमवार तहसील कार्यालय के पास निर्माणाधीन घर में गया था, जहां महिला और साढ़ू रहते थे। पुलिस को आशंका है कि रतन के निर्माणाधीन घर में पहुंचने के बाद साढ़ू के बीच विवाद हुआ होगा।
जिसमें हत्या करने के बाद शव को घर के पास खुले मैदान में फेंक दिया गया होगा। संदेह के आधार पर पुलिस ने साढ़ू को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। मामले में अज्ञात के खिलाफ हत्या का प्रकरण दायर किया गया है।