पुलिस ने की बडी कार्यवाही,डेढ़ करोड के सट्टा का किया भांडा-फोड।
//खिलान पटैल//
पथारिया(दमोह)। पुलिस अधीक्षक दमोह द्वारा अवैध गतिविधियों मे प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश के तारतम्य में मंगलवार को पथरिया पुलिस द्वारा आईपीएल सट्टे का भांडा फोड़ किया है।नगर निरीक्षक राजेश मिश्रा ने बताया कि मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई थी। कि वार्ड नंबर 9 में रोहित उर्फ सचिन चौरसिया उम्र 30 वर्ष काफी समय से क्रिकेट के सट्टे में संलिप्त हैं, जिस पर से मुखबिर की सूचना पर वार्ड नंबर 9 में स्थित रोहित चौरसिया के मकान पर दबिश दी गई जहां रोहित आईपीएल का सट्टा खिलाता हुआ पकड़ा गया।
जिसके पास से ₹28900 नगद , एक नीली रोड का पेन , एक एलइडी 32 इंच सैमसंग टीवी, एक सेटअप बॉक्स सेटअप बॉक्स कनेक्ट करने के लिए दो कनेक्टर 3 मोबाईल नग व लगभग एक करोड़ रुपए का हिसाब किताब पाया गया मौका सदर पर आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
उक्त कार्रवाई में निरीक्षक राजेश मिश्रा उप निरीक्षक सत्येंद्र सिंह राजपूत आरक्षक अनिल गौतम अनिल कनौजिया अरुण मिश्रा साइबर सेल से आरक्षक राकेश वाह अजीत का विशेष योगदान रहा।
अतः पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा उक्त पुलिस टीम को पुरस्कृत किया जाएगा।