Translate

सोमवार, 27 मई 2019

जिला बदर आरोपी पुलिस की गिरफ्त में।

जिला बदर आरोपी पुलिस की गिरफ्त में।


//अक्षय जैन//

बड़ामलहरा(छतरपुर)। गुलगंज थाना क्षेत्र के ग्राम बक्सवाहा के एक जिला बदर आरोपी को पुलिस ने बस स्टैंड गुलगंज पर मुखाबिर सूचना पर पुलिस ने दबोच कर न्यायालयीन अभीरक्षा में भेज दिया है।
 जानकारी के मुताबिक बक्सवाहा गांव के पेशेवर अपराधी सजन सिंह पिता दुर्गा सिंह ठाकुर को गुलगंज थाना पुलिस की अनुसंशा पर जिला कलेक्टर छतरपुर द्वारा जिला बदर किया गया था।
 जो गुलगंज बस स्टैंड पर घूम रहा था जिसकी जानकारी मुखाबिर द्वारा थाना पुलिस को दी गई जिस पर थाना प्रभारी डी के नायक ने दल बल के साथ जाकर अपराधी को दबोच कर जिला बदर उल्लंघन की धारा के तहत प्रकरण पंजीबद्ध करके
न्यायालयीन अभीरक्षा में भेज दिया है।