Translate

सोमवार, 27 मई 2019

कानून व्यवस्था श्रेष्ठ स्वरूप नगर निरीक्षक का सम्मान।

कानून व्यवस्था श्रेष्ठ स्वरूप नगर निरीक्षक का सम्मान।


//अखंड यादव//

 खरगापुर/बल्देबगढ(टीकमगढ़)। गत दिवस बुंदेलखंड के प्रमुख समाजसेवी संतोष गंगेले कर्म योगी द्वारा टीकमगढ़ जिले के भ्रमण के दौरान खरगापुर नगर निरीक्षक श्री हिमांशु चौबे से सौजन्य भेंट की।
क्षेत्र में शांति सद्भाव कानून व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने के लिए नगर निरीक्षक का थाना कार्यालय में पुष्प माला पहनाकर तथा साहित्य सामग्री दी उनका सम्मान किया गया इस अवसर पर खरगापुर क्षेत्र के लोकगीत गायक आकाशवाणी छतरपुर के कलाकार श्री रामकुमार प्रजापति जी साथ में पुलिस बल स्टॉप रहा।
 खरगापुर क्षेत्र की जनता ने बताया कि नगर निरीक्षक हमेशा पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में कानून के दायरे में रहकर जनता को न्याय प्रदान करते हैं साथ में झूठी शिकायत करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है झूठी शिकायतों पर कार्यवाही नहीं हो रही है जिन्हें न्याय मिलना चाहिए उन्हें न्याय दिया जा रहा है।
 साथ में भारत निर्वाचन आयोग लोकसभा चुनाव में संपूर्ण क्षेत्र में शांतिपूर्ण तरीके से मतदान कराने के लिए सम्मान किया गया नगर निरीक्षक श्री हिमांशु चौबे ने कहा कि वह अपने क्षेत्र के सम्माननीय नागरिक जनप्रतिनिधियों के प्रति आभार व्यक्त करते हैं जिस कारण से पुलिस शांतिपूर्ण तरीके से जनता को न्याय प्रदान कराने में अपने कर्तव्य का पालन कर रही है।