Translate

रविवार, 25 अगस्त 2019

नव विवाहिता की फांसी के फंदे पर झूलती मिली लाश।

नव विवाहिता की फांसी के फंदे पर झूलती मिली लाश।


//खिलान पटेल//

दमोह। जिले में एक रुदन कर देने वाला मामला सामने आया है। प्रेम प्रसंग में विवाह के दो माह बाद ही एक नव विवाहित महिला ने आत्महत्या कर ली है। महिला का शव घर के फंदे पर झूलते मिला है। नव विवाहित की मौत के बाद मौत के कारणों पर सवाल खड़ा हो गया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक फुटेरा चौकी अंतर्गत फुटेरा गांव में शुक्रवार को दो माह की नवविवाहिता फांसी के फंदे पर झूलती मिली। शव के पास एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें लिखा है आइ लव यू जानू मुझे माफ कर दो। जिससे मामला प्रेम प्रसंग का प्रतीत हो रहा है।
 बटियागढ़ थाना क्षेत्र के फुटेरा निवासी नितिन जैन की पत्नी रूपाली जैन (१९) का शव फंदे पर झूलता मिला।
फुटेरा निवासी नितिन जैन का विवाह बीते 24 जून को सिंगरौली जिला के गांव खडिय़ा निवासी रूपाली से हुआ था। लगभग दो दिन पहले नितिन के पिता पवन जैन उस रूपाली को ससुराल से अपने घर लेकर आए थे।
शुक्रवार की सुबह उसका पति किसी कार्य से बाजार गया हुआ था। तभी नवविवाहिता ने घर के अंदर लगे पंखा पर अपने ही दुपट्टे से फंदा बनाकर फांसी लगा ली। जब परिजनों ने दरवाजा तोड़कर देखा तो, दहाड़े मारकर रोने लगे। उसकी चीख-पुकार सुनकर गांव वाले जुट गए।