Translate

रविवार, 25 अगस्त 2019

युवक को टैक्टर से कुचलकर मारकर मौत के घाट उतारा।

युवक को टैक्टर से कुचलकर मारकर मौत के घाट उतारा।


आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर गुस्साए परिजनों ने बमीठा रोड पर लगाया जाम।


//आशीष मिश्रा//

बमीठा(छतरपुर)।  ट्रैक्टर से टक्कर मारकर खेत पर ले जाकर कि युवक हत्या की दरअसल मृतक का खेती की जमीन को ले कर आरोपियों से बिबाद चलता था, मृतक के परिवार जनों का कहना है कि इन लोगों ने पहले ट्रैक्टर से टक्कर मारी और फिर जब नहीं मरा तो उसको जबरन पकड़कर के खेत की ओर ले गए और वहां पर लाठी-डंडों से पीट कर उसकी हत्या कर दी, साथ ही परिवार जनों ने पुलिस पर भी आरोप लगाया कि वह आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर रही है।
 जिसके एवज में परिवार जनों ने बमीठा रोड पर जाम लगाया तत्काल जाम की खबर सुनकर मौके पर पहुंचे एसडीएम राजनगर आईएएस श्री स्वप्निल वानखेडे जिन्होंने परिवारजनों के पास बैठकर उनको समझाइश दी जिसके बाद जाम को खोला गया साथ ही एसडीएम ने आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करवाने का भी आश्वासन दिया।