Translate

मंगलवार, 27 अगस्त 2019

आपरेशन प्रतिकार के तहत बच्चों की दी जानकारी।

आपरेशन प्रतिकार के तहत बच्चों की दी जानकारी। 


//अक्षय जैन//

घुवारा (छतरपुर)| मध्यप्रदेश पुलिस के द्वारा ऑपरेशन प्रतिकार के तहत नशा मुक्ति शिविर सहित यातायात सुरक्षा शिविर लगाया गया।
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर उपथाना प्रभारी के द्वारा सोमवार को शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में शिविर का आयोजन किया गया।
जिसमें उपथाना प्रभारी अजान सिंह राजपूत ने ऑपरेशन प्रतिकार के अंतर्गत नशामुक्ति एवं नशे से होने वाली हानि की जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि कैसे शौक बस युवा नशा करता है। फिर वही लत बन कर उसकी जान का दुश्मन बन जाता है। शिविर में तंबाकू ,गुटखा,एवं मदिरा शराब से होने वाली घातक बीमारियों की जानकारी दी गई। इस अवसर पर शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की प्रभारी प्राचार्य अल्का शुक्ला, गनपत सिंह,  संजय खरे, शशि जैन, के साथ समस्त स्कूल एवं पुलिस स्टाफ मौजूद रहें।