इनामी बदमाश को पुलिस ने दबोचा।
SP तिलक सिंह के कुशल निर्देशन व ASP जयराज कुबेर के मार्गदर्शन में पुलिस टीम को मिली सफलता।
ब्यूरो छतरपुर। हत्या और अपहरण के मामले में ग्यारह बर्षों से फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने उत्तरप्रदेश के कुलपहाड़ से गिरफ्तार कर लिया पकड़े गए आरोपी ने गयारह बर्ष पूर्व ओरक्षा रोड थाना अंतर्गत हत्या जैसी वारदात को अंजाम दिया गया था इसी मामले में एक आरोपी को पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया था जहाँ से उसे जेल भेज दिया गया था पुलिस लगातार हत्या के मामले फरार चल रहे झुग्गु जसोदिया को तलाशती रही पुलिस की माने तो शातिर आरोपी ने गिरफ्तारी के डर से प्रदेश छोड़ कर बाहर भाग गया और लगातार ग्यारह बर्षों तक फरार रहा पर पुलिस लगातार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए प्रयाश करती रही,और अंततः पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी,
बेटी की शादी पक्की करने आया था हत्यारोपी।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी राजस्थान में नाम बदलकर रह रहा था जिसकी गिरफ्तारी के लिए एसपी तिलक सिंह ने एक टीम का गठन किया था मुखबिर तंत्र के द्वारा पुलिस को जानकारी मिली थी की ग्यारह बर्ष पूर्व से हत्या के मामले फरार चल रहा कबरई निवासी झुग्गु जसोदिया शिवपुर शिवपुरी में देखा गया है पुलिस टीम रवाना हुई पर आरोपी वहां से निकल गया पुलिस ने साइबर सेल की मदद से आरोपी की जानकारी हासिल की तो पता चला आरोपी राजस्थान की गंगापुर सिटी में देखा गया है टीम गंगापुर सिटी के लिए रवाना हुई पुलिस को वहां भी सफलता हाथ नहीं लगी एक बार फिर पुलिस ने साइबर सेल की मदत ली तो पता चला आरोपी महोबा जिले के कबरई थाना क्षेत्रान्तर्गत है पुलिस ने अपना मुखबिर तंत्र सक्रिय किया तो पता चला कि आरोपी अपनी बेटी की शादी पक्की करने कबरई आया है पर यहाँ भी पुलिस उसे गिरफ्तार नही कर पाई सफलता हाथ न आते देख पुलिस ने सायबर सेल की मदत और मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया तो पता चला कि आरोपी कुलपहाड़ गांव में देखा गया टीम कुलपहाड़ पहुची और उसे गिरफ्तार कर लिया,इस पूरी कार्यवाही को अंजाम तक पहुचाने में ओरछा रोड थाना प्रभारी प्रशिक्षु डीएसपी उदय भान बागरी भगवां थाना नगर निरीक्षक सौरभ त्रिपाठी, गोयरा थाना प्रभारी जसवंत सिंह राजपूत,जुझार नगर थाना प्रभारी हेमंत नायक, आरक्षक किशोर (साइबर सेल)राजू वर्मा, प्रताप सिंह, शैलेंद्र सिंह,सत्येंद्र त्रिपाठी,महेंद्र रोहित, की अहम भूमिका रही।