छतरपुर। कलेक्टर व विधायक ने ली बच्चों की क्लास।
//अक्षय जैन,अभिनय तिवारी//
बड़ामलहरा(छतरपुर)। प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ की अनुशंसा के बाद प्रदेश सरकार के आदेशानुसार प्रत्येक जिलो में सरकार आपके द्वार कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है जिसमें विभिन्न अधिकारियों तथा जनप्रतिनिधियों के माध्यम से जन सामस्याओ को सुनकर तत्काल निदान किया जाता है जिसके जिलाबार क्रम के अनुसार मुख्यालय बकस्वाहा अंतर्गत वाजना में भी सोमवार को सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिस दौरान विधायक प्रद्युमन सिंह के अलावा कलेक्टर मोहित बुंदाश तथा अन्य प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्तिथी रही।कार्यक्रम संपन्न होने के बाद कलेक्टर तथा विधायक स्थानीय माध्यमिक शाला पहुंचे जहां पर विभिन्न व्यवस्थाये जानने के बाद छोटे-छोटे नैनिहालो की क्लास भी लगाई गई।