युवक ने लगाई फाँसी ,कारण अज्ञात।
छतरपुर। थाना सिविल लाइन के पास एक युवक के फाँसी लगाने की घटना सामने आई है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक कमलेश राजपूत पिता दशरथ राजपूत उम्र 26 वर्ष सिंचाई कॉलोनी का रहने वाला है जिसने करीब 2:00 बजे रात को अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगा ली है।
इसकी सूचना परिवार को लगी तो परिजनों ने थाना सिविल लाइन पुलिस को दी गई।
तथा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।