वेकाबू ट्रक ने साइकल सवार युवक को कुचला,दर्दनाक मौत।
//खिलान पटेल//
नोहटा(दमोह)। जिले के नोहटा थानांतर्गत गोंहची नाला के समीप एक ट्रक ने साइकिल सवार युवक को टक्कर मार दी। जिससे युवक के चींथड़े उड़ गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि टक्कर के बाद युवक का शव पुलिया के समीप बने लोहे के सपोर्टर पर जाकर लटक गया। वहीं ट्रक की नंबर प्लेट भी चिपक गई। हालांकि घटना की जानकारी लगते ही नोहटा थाना प्रभारी तत्काल मौके पर पहुंचे। जिन्होंने घटना स्थल का मुआयना किया तथा भाग रहे ट्रक को जब्त कर आगे की कार्रवाई की है।मामले में बताया गया है कि नोहटा थाना के अभाना क्षेत्र में स्थित सेमरा गांव निवासी राकेश जैन पिता दीपचंद जैन (36) नोहटा में बाजार करके शाम करीब 6 बजे के लगभग वापस साइकिल से घर जा रहा था। इसी बीच अचानक ट्रक क्रमांक एचआर 38 टी 3928 के चालक ने उसे गोंहची की पुलिया के समीप टक्कर मार दी। जिससे वह करीब ८ फीट दूर पुलिया के किनारे बने सपोर्टर से जा टकराया।