कांग्रेस की सरकार पर सर्मथन प्राप्त विधायक ने लगाये गम्भीर आरोप।
ब्यूरो छतरपुर। जिले के बिजावर विधानसभा क्षेत्र के समाजवादी पार्टी के विधायक राजेश शुक्ला ने कांग्रेस की कमलनाथ सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि इस सरकार में कांग्रेस विधायकों की सुनने वाला कोई नहीं है। कमलनाथ सरकार के मंत्री विधायकों की बातों को तवज्जो नहीं देते और न ही कोई काम करते हैं।
जिले में बैठे नौकरशाह भी विधायकों की बात का वजन नहीं रखते। जिसके चलते विधायकों की जनता के सामने अच्छी खासी किरकिरी हो रही है। राजेश शुक्ला ने अपना दर्द बयां करते हुए बताया कि हम कमलनाथ सरकार के साथ हैं और सरकार चलाने में पूरा सहयोग प्रदान कर रहे हैं। प्रदेश के कमलनाथ सरकार के मंत्री उनकी बात को गंभीरता से नहीं लेते। यही नहीं जिले के कलेक्टर मोहित बुंदस भी उनके दिए गए कार्यों को प्राथमिकता से नहीं लेते। जिससे पूरे क्षेत्र में जनता परेशान है। कुल मिलाकर कमलनाथ में प्रदेश के मंत्री और नौकरशाह अपनी मनमानी करने में तुले हुए हैं विधायकों की सुनने वाला इस सरकार में कोई न हीं हे।
हालांकि प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने सभी मंत्रियो को यह निर्देश दिए हैं कि विधायकों के काम किसी भी कीमत में नहीं रुकना चाहिए और जिले के कलेक्टर और एसपी भी क्षेत्रीय विधायकों की रिकमंड के आधार पर त्वरित काम करे।
परंतु कमलनाथ का आदेश भी बेअसर दिख रहा है। जिसके कारण विधायकों में अच्छा खासा रोष व्याप्त है।