गुरु के सम्मान में आगे आई ABVP
//नरेंद्र अहिरवार//
ब्यूरो दमोह। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने ज्ञानचंद श्रीवास्तव महाविद्यालय में मनाया शिक्षक दिवस भारत के द्वितीय पूर्व राष्ट्रपति डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्म जयंती पर शिक्षक दिवस मनाया जाता है आज शिक्षक दिवस पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं द्वारा शिक्षकों के साथ शिक्षक दिवस मनाया एवं शिक्षकों को तिलक बंदन व मिष्ठान खिलाकर सम्मानित किया परिषद के जिला एसएफ डी प्रमुख नीलेश राठौर ने बताया कि आज हम सभी शिक्षकों के बीच जाकर शिक्षक दिवस मनाया विद्यार्थी परिषद की परंपरा रही हैं।विद्यार्थी परिषद सदैव शिक्षकों का सम्मान करती हैं एव उनके मार्गदर्शन में ही छात्र हितों में कार्य करती हैं स्थानीय ज्ञानचन्द श्रीवास्तव महाविद्यालय में विद्यार्थी परिषद के सभी कार्यकर्ता एक साथ पहुचे एव प्राचार्य के.पी .अहिरवार जी को पुष्पगुच्छ व विवेकानंद जी का चित्र भेट कर शुभकामनाएं दी एव आशीर्वाद प्राप्त किया प्राचार्य जी ने भी सभी विधार्थियो को आशीर्वाद दिया एव सभी को उज्ज्बल भविष्य की शुभकामनाएं दी विद्यार्थी परिषद ने महाविद्यालय के सभी शिक्षकों का सम्मान उनके पास जाकर किया उनका आशीर्वाद लिया इस मौके पर प्रांत कार्यकारणी सदस्य राहुल कुमार ,जिला मीडिया प्रभारी रत्नेश रजक, नगर मंत्री ललित पालीवाल ,उपाध्यक्ष दिलीप सुमन, नगर एनएसएस प्रमुख सत्यम रजक ,नगर एसएफ डी प्रमुख शिवम नामदेव, भाग सयोजक शिवम सोनी, प्रिंस भुजक, मनोज, शुभम विश्वकर्मा, प्रेरणा जैन, आदि बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।