प्राचार्य एलएल कोरी ने बताया सफलता का मंत्र।
ब्यूरो छतरपुर। महाविद्यालय छतरपुर के विद्यार्थियों ने शिक्षक दिवस पर गुलदस्ता देकर शिक्षकों का सम्मान किया और दिवस की खुशी केक काटकर जाहिर की।वही अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् के कार्यकर्ताओं ने भी महाविद्यालय के सभी विभागों में पहुंचकर शिक्षकों को तिलक लगाकर तथा मिठाई खिलाकर सम्मान दिया।
इस अवसर पर विद्यार्थियों ने विभिन्न तरीकों से कक्षाओं को भी सजाया।
महाविद्यालय के भूगर्भशास्त्र विभाग में विभाग के सभी विद्यार्थियों ने आपस में मिलकर शिक्षकों को पुष्पगुच्छ से सम्मान देकर शिक्षकों का आशीर्वाद लिया।विभागाध्यक्ष डाॅ ज्ञानेन्द्र प्रताप सिंह द्वारा विद्यार्थियों की सफलता के लिए "फाइव वरशिस फिफ्टी"का सिध्दांत दिया गया है।
वहीं विभाग प्रोफेसर पी के जैन ने कठिन परिश्रम और लग्न से सफलता हासिल करने का मंत्र दिया।महाविद्यालय प्राचार्य डाॅ एल एल कोरी ने इस अवसर पर सभी विद्यार्थियों से मन लगाकर पढ़ाई करने और चहुंमुखी प्रतिभा का विकास करने की अपील करते हुए भविष्य में प्रगति पथ पर अग्रसर रहने की शुभकामनाये दीं।