Translate

गुरुवार, 5 सितंबर 2019

प्रेमिका के दर पर प्रेमी की संदिग्ध मौत, परिजन बोले की गई हत्या।

प्रेमिका के दर पर प्रेमी की संदिग्ध मौत, परिजन बोले की गई हत्या।


हरपालपुर(छतरपुर)। हरपालपुर थाना क्षेत्र के एक कॉलोनी में एक छात्र संदिग्ध परिस्थितियों में प्रेमिका के घर के सामने मरणासन्न हालत में मिला। इसकी सूचना पर परिजनों और १०८ एंबुलेंस व पुलिस को दी गई।
मौके पर पहुंची १०८ एंबुलेंस से उसे इलाज के लिए स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां पर उसकी हालत नाजुक होने पर उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया।
 यहां पर भी युवक की हालत में कोई सुधार नहीं होने पर उसे मेडिकल कॉलेज ग्वालियर के लिए रेफर किया गया। लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
 इसकी सूचना नौगांव पुलिस को दी गई। लेकिन पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। इसके बाद मृतक के पिता ने थाना पहुंचकर पुलिस को मौके पर पहुंचने की गुहार लगाई तब पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। वहीं मृतक के परिजनों ने प्रेमिका के परिजनोंपर हत्या करने का आरोप लगाया है। वहीं मृतक के पास से मिले सोसाइड नोट में प्रेमिका के परिजनों द्वारा दी जा रही जान से मारने की धमकी से परेशान होकर आत्महत्या करने का आरोप लगाया है। हालाकि मामले में नौगांव पुलिस द्वारा की जा रही कार्रवाई संदेह के दायरे में हैं। जिससे लोगों में आक्रोस पनप रहा है। जानकारी के अनुसार नौगांव के मेला ग्राउंड के सामने निवासी शिवम गुप्ता (२०) पिता विनोद कुमार गुप्ता स्थानीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में द्वितीय वर्ष का छात्र था।
 शिवम के साथ में हरपालपुर की रहने वाली छात्रा से लम्बे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों आए दिन मिलते थे और एक दूसरे के साथ समय बिताते थे। लेकिन इसी दौरान इसकी भनक छात्रा के माता-पिता को लगी और छात्रा के माता-पिता ने ३० अगस्त को अपनी पुत्री का पीछा किया और कुछ देर में शिवम के साथ पकड़ लिया। इस दौरान छात्रा के माता-पिता ने शिवम के साथ बुरी तरह से मारपीट की और नौगांव थाना पहुंचकर शिवम के खिलाफ शिकायत की। जिसपर पुलिस ने ३७६ सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। इसके बाद मंगलवार को शिवम और उसके माता-पिता छात्रा के घर पहुंचे और तो भी घटनाक्रम हुआ उसके लिए माफी मांगी थी और आगे से शिकायत नहीं मिलने का वादा किया। लेकिन छात्रा के परिजनों ने शिवम के पिता के मारपीट की थी और पूरे परिवार को मारने की धमकी देते हुए भगा दिया। इसके बाद शाम करीब ६-७ बजे शिवम अपने परिजनों के साथ घर लौटा। इसके बाद रात ११ बजे तक वह परिजनों के साथ रहा और फिर प्रतिदिन की तरह अपने दूसरे घर में सोने के लिए चला गया। मृतक के पिता का कहना है कि बुधवार को टेस्ट होने के बजह से शिवम ने सुबह ३ बजे जगाने के लिए कहा था। तो सुबह करीब पौने ३ बजे उसे जगाने के लिए गया और आवाजें लगाईं, लेकिन अत्तर नहीं मिला। तब उसने डायल-१०० को सूचना दी और आसपास खोज की। इसी दौरान करीब ३ बजे १०८ एंबुलेंस हरपालपुर से जानकारी मिली कि उनका पुत्र मरणासन्न हालत में पड़ा है। जिसपर उसे स्वास्थ्य केंद्र हरपालपुर लाए, जहां से नौगांव भेजा गया। जहां से जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया। लेकिन परिजनों द्वारा मिशन अस्पताल ले गए जहां पर मना कर दिया तो परिजन उसे जिला अस्पताल लाए। तो जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज ग्वालियर के लिए रेफर कर दिया गया। लेकिन रास्ते में मऊसहानियां के पास उसकी मौत हो गई। जिसके बाद परिजनों शव को लेकर घर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। वहीं मृतक के पिता का कहना है कि पुलिस द्वारा उसके बयानों के आधार पर रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। वहीं मामले में नौगांव थाना प्रभारी राकेश साहू द्वारा कुछ भी बोलने से बच रहे हैं।