Translate

शुक्रवार, 6 सितंबर 2019

कांग्रेस सरकार का गूंजा विरोधी स्वर।

कांग्रेस सरकार का गूंजा विरोधी स्वर।


सरकार को क्या है जरूरी और क्या नहीं भाजपा सरकार दिलाएगी याद।


//नरेंद्र अहिरवार//

 ब्यूरो दमोह। कांग्रेस की सरकार आते ही प्रदेश में कानून एवं बिजली व्यवस्था पूर्ण रूप से चौपट होती नजर आ रही हैं। जिसमे आम जनता पूरी तरह से बेहाल हैं। साथ ही मुख्य रूप से किसानों के निर्धारित समर्थन मूल्य में गिरावट आने एवं भाजपा सरकार के द्वारा चलाई जाने वाली विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं को बंद किए जाने के विरोध में अब भाजपाई कार्यकर्ताओं ने मोर्चा खोल लिया है। जिसमे चुनाव के पूर्व जारी किए गए मांग पत्र में जारी विभिन्न मांगो को पूर्ण ना किए जाने के विरोध में मध्यप्रदेश में आगामी 11 अगस्त को मध्यप्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह के नेतृत्व में 'घंटानाद' आंदोलन करने जा रही है। इसी क्रम में आज भारतीय जनता पार्टी जिला दमोह के द्वारा कांग्रेस की वादाखिलाफी के विरोध में मध्यप्रदेश सरकार के पूर्व वित्त मंत्री जयंत मलैया,भाजपा जिला अध्यक्ष देवनारायण श्रीवास्तव,सांसद प्रतिनिधि डाॅ.आलोक गोस्वामी,दमोह नगरपालिका अध्यक्ष मालती असाटी के नेतृत्व मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ के नाम का मांग पत्र दमोह कलेक्टर श्री तरूण कुमार राठी व पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह को सौपा गया।
           इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री जयंत मलैया ने अपनी तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश में जनता के हितों को छोड़कर बाकी सब काम हो रहा है,  जो प्रदेश में पहले कभी नहीं हुआ। इस सरकार में किसी चीज का यूज नहीं हो रहा है, हर चीज का मिसयूज ही हो रहा है। अभी तक भारतीय जनता पार्टी अपने सदस्यता अभियान में व्यस्त थी, लेकिन अब यह अभियान पूर्णता पर है। इसके बाद भारतीय जनता पार्टी सड़कों पर उतरेगी और कांग्रेस की सरकार को यह याद दिलाएगी कि उसे क्या करना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में लॉ एंड ऑर्डर व्यवस्थित होना चाहिए, लेकिन नहीं है। किसानों का कर्जा माफ होना चाहिए। उनके सामने यह स्पष्ट होना चाहिए कि उनका कर्ज कब तक माफ होने वाला है। किसानों को बोनस का भुगतान होना चाहिए, लेकिन नहीं हुआ। उनकी फसलों का हुए नुकसान की भरपाई अब तक नहीं हो पाई। कांग्रेस ने प्रदेश के युवाओं के साथ जो धोखा किया है, वह आज सबके सामने है। श्री मलैया ने कहा कि हम केवल इतना ही कहना चाहते हैं कि कांग्रेस की सरकार को अब चेत जाना चाहिए। अब समय आ गया है। 
          भाजपा जिला अध्यक्ष देवनारायण श्रीवास्तव ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की जो सरकार है, देखने में उसका एक मुख्यमंत्री है लेकिन कई और मुख्यमंत्री हैं, जो अदृश्य हैं। हालत यह है कि रोज ही कोई न कोई किसी को अल्टीमेटम दे रहा है। कब किस मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में कौन सी गतिविधि शुरू हो जाए, यह कहना कठिन है। अनेकों मुख्यमंत्री होने के कारण प्रशासनिक अधिकारियों के सामने भ्रम की स्थिति है। उन्हें समझ नहीं आता कि वह किस मुख्यमंत्री के पास कौन सा मार्गदर्शन लेने जाएं।
          दमोह सांसद प्रतिनिधि डाॅ.आलोक गोस्वामी ने कहाँ कि  प्रदेश के विकास को लेकर कांग्रेस के विधायक व मंत्री कुछ करते हुए दिखाई नहीं दे रहे हैं। सरकार का सारा कामकाज ट्रांसफर-पोस्टिंग के इर्दगिर्द चल रहा है, अवैध उत्खनन को लेकर चल रहा है। सरकार में पैसों की बंदरबाट चल रही है और उसमें जिसका हिस्सा कम हो जाता है,  वह शिकायत करने लगते हैं।
      दमोह नगरपालिका अध्यक्ष मालती असाटी ने कहा कि मुख्यमंत्री कमलनाथ से यह पूछा जाना चाहिए कि सारी चीजें दिशा से हटकर क्यों हो रही हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 1 साल से हितग्राहियो के खाते मे राशि ने डाली गई है मध्यप्रदेश की सरकार अपने हिस्से की राशि देने मे आनाकानी कर रही हैं। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही प्रधानमंत्री आवास योजना की मध्यप्रदेश सरकार की राशि हितग्राहियो के खाते मे डाली जाए।
         कमलनाथ सरकार के मांग पत्र का वाचन करते हुए विभिन्न मांगों के बारे में भाजपा जिला अध्यक्ष देवनारायण श्रीवास्तव ने याद दिलाया। साथ ही बीच-बीच मे पूर्व मंत्री जयंत मलैया एक - एक मांग पर कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक को अवगत करा रहे थे। कि हमारी सरकार ने ये काम किया अब नई सरकार जनता का गला घोट रही है। किसानों के लिए कर्जमाफी मे उलझा रखा है।,दमोह मे दिन दहाड़े महिला की हत्या के साथ बिगड़ती कानून व्यवस्था,हिंडोरिया मे मुख्यमंत्री कन्या दान योजना के तहत किये सामुहिक विवाह सम्मेलन मे फर्जी जोड़ो की शादी कर डाली जिनकी एक बार शादी हो गई आयोजकों ने द्वारा शादी करवा डाली, दमोह की महत्वाकांक्षी योजना सतधर,साजली,सीतनगर जैसी कार्य योजना अब बंद पड़ी है।दमोह मे विकास का पहिया थम गया है।स्वास्थ्य के क्षेत्र में हमारी सरकार दो लाख रुपये इलाज को देती थी।लेकिन  मध्यप्रदेश की कमलनाथ सरकार ने वह बंद कर दिए है।साथ ही छात्र और छात्राओं को लेपटाप,बेरोजगारी भत्ता और अघोषित बिजली कटौती से दमोह की जनता परेशान हो रही है।औथ कांग्रेस के विधायक और मंत्री मस्त पड़े है। उन्हें प्रदेश और दमोह की जनता की चिंता नही है।
       ज्ञापन सौंपने पहुंचे विभिन्न भाजपा कार्यकर्ताओं का आभार भाजपा जिला महामंत्री रमन खत्री के द्वारा व्यक्त किया गया इस दौरान प्रमुख रूप से भाजपा के वरिष्ठ नेता जयंत मलैया,भाजपा जिला अध्यक्ष देवनारायण श्रीवास्तव,सांसद प्रतिनिधि डाक्टर आलोक गोस्वामी,नपा अध्यक्ष मालती असाटी,पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष राजेन्द्र सिंघई,भाजपा जिला महामंत्री  रमन खत्री,जिला सहकारी संघ अध्यक्ष पं.अनिल मिश्रा,पूर्व भाजपा जिला महामंत्री पं.सतीश तिवारी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष अखलेश हजारी,भाजयुमो जिला अध्यक्ष प्रमोद विश्वकर्मा,भाजपा नगर अध्यक्ष बृज गर्ग,दमोह ग्रामीण मंडल अध्यक्ष राजकुमार जैन,अवधेश प्रताप सिंह,हरवंश अवस्थी,मनीष तिवारी,अनुपम सोनी,मोन्टी रैकवार,संतोष रोहित,नीलेश सिंघई, शशांक लोधी,विजय जैन,भरत यादव,चंदू उपाध्याय,विक्की ठाकुर,रीतेश सोनी,विवेक अग्रवाल,विशाल शिबहरे,पप्पू पटवारी,मुकेश रैकवार,अजीत मोदी,गोलू साहू, अजीत मोदी,बृजेन्द्र तिवारी,निखिल ठाकुर, वृजेश पटेल, छुट्टू यादव,राजू नामदेव,अभिषेक राय,मोनू चौरसिया,सौरम विश्वकर्मा,हरि रजक,महेन्द्र राठौर,राजेन्द्र साहू,संदीप रैकवार,अमन राय,वैभव तिवारी, देवेन्द्र ठाकुर,राजेन्द्र अहिरवाल,धर्मेन्द्र रोहित सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही।