शिक्षको के सम्मान में आगे आयी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता।
साथ ही विधिक जानकारी के साथ किया जागरूक।
//रूपेश जैन//
बकस्वाहा(छतरपुर)। पोषण माह के अंन्तर्गत दिन गुरूवार को आंगनवाड़ी केंद्र वार्ड क्रमांक 12 में सामूहिक रूप से शिक्षक दिवस का आयोजन किया गया।पोषण शिक्षा एवं जागरूकता के विषय को लेकर उपस्थित सभी शिक्षकों शिक्षिकाओं बच्चों एवं जन समुदाय को समझाइश दी गई। तो वही आंगनवाड़ी कार्यकर्ता शशिप्रभा जैन ने सुझाव के रूप में बताया गया कि भोजन में 8 या 10 खाद्य पदार्थों को शामिल करें।
अतः जिससे सभी पौष्टिक तत्व हमारे शरीर को प्राप्त हो तथा साथ ही खाने के साथ ताजी खटाई भी लेने को कहा गया ताकि आयरन का अवशोषण ठीक तरह से हो तत्पश्चात हाथ धोने के तरीके को बताया गया तथा खाना खाने के पहले भोजन बनाने के पहले अच्छे से साबुन से डोट्रॉल से हाथ धोने को कहा गया।
ताकि खाना खाते वक्त हाथ की गंदगी हमारे शरीर में ना पहुंचे क्योंकि गंदा खाना खाने से बहुत से कीटाणु हमारे शरीर में प्रवेश कर जाते हैं और और हमारा शरीर कई बीमारियों का शिकार हो जाता हैं। अगर हमें स्वस्थ रहना है तो हाथ धोकर खाना जरूर खाना चाहिए।
शिक्षकों का हुआ सम्मान।
उपस्थित सभी शिक्षक शिक्षिकाओं का श्रीफल और कलम से स्वागत किया गया सभी बच्चों को टॉफीया वितरण की गई इस अवसर पर शिक्षक शिक्षिका द्वारा शिक्षा के महत्व और शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है इस विषय पर बच्चों को बताया गयाl
कार्यक्रम में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता वार्ड क्रमांक 1 से शकुन जैन सहायिका शारदा यादव वार्ड क्रमांक चार से रामवती नापित सहायिका ज्योति रैकवार वार्ड क्रमांक पांच से राखी ताम्रकार सहायिका चतरा बाई खंगार वार्ड क्रमांक छः से रेनू खरे वार्ड क्रमांक ग्यारह से मनीषा जैन और वार्ड क्रमांक बारह से कार्यकर्ता शशिप्रभा जैन सहायिका का प्रभा तिवारी की उपस्थिति रही।
तथा सम्मानित किये गये शिक्षको में कामता विश्वकर्मा,रामदास साहू,आशिक मंसूरी,भगवानदास अठ्या,ममता अहिरवार,मुस्कान सेन,क्रांति पाल एवं चक्रेश पटेल सहित अन्य स्टाफ के अलावा बच्चों तथा महिलाओं की मौजूदगी रही।
