दो पक्षों में चली गोलियां,एक की मौत।
छतरपुर। जमीन को लेकर बीती रात महाराजपुर कस्बा के मुख्य बाजार में बीती रात छतरपुर नगरपालिका के सफाई निरीक्षक और उनके परिवार के सदस्यों के बीच एक प्लाट की खरीदारी को लेकर चल रहे विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया।
प्लाट के विवाद की रंजिश का बदला लेने के लिए कुछ लोगों को लेकर महाराजपुर पहुंचे संजेश नायक ने लाइसेंसी रिवाल्वर से फायरिंग की तो यहां पर दहशत फैल गई।
बदले में उनके रिश्ते के भतीजे के कट्टे से फायर कर दिया। जिससे संजेश नायक के साथ गए युवक के सीने में गोली ल गई, जिससे उसकी मौत हो गई। इस घटना को लेकर दोनों पक्षों ने महाराजपुर थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।