Translate

गुरुवार, 5 सितंबर 2019

प्रदेश कांग्रेस सचिव ने शासन की इस योजना को विसंगति पूर्ण ठहराया।

प्रदेश कांग्रेस सचिव ने शासन की इस योजना को विसंगति पूर्ण ठहराया।


मंत्री,सीएम से बदलाव का किया अनुरोध।

//विन्द्रावन विश्कर्मा//

 घुवारा(छतरपुर)। किसानों की जमीनों का परीक्षण किया जा रहा है जिसमें कृषि विस्तार अधिकारी द्वारा कार्ड देकर यह बताया जाएगा किसान अपनी जमीन में किस रकबा में कौन सी फसल बो सकता है लेकिन  किसान कार्ड में जो जानकारी शासन द्वारा दी गई है वह कहीं ना कहीं विसंगति पूर्ण है और किसानों के हित में उतनी कारगर साबित नहीं होगी।
 अतः प्रदेश कांग्रेस के सचिव पवन घुवारा ने मुख्यमंत्री माननीय कमलनाथ जी कृषि मंत्री माननीय सचिन  यादव जी का ध्यान आकर्षित करते हुए अनुरोध किया है की जमीनों के परीक्षण में रखवा बाई यदि यह बताया जाए किस रकबा में कौन से फलदार वृक्ष लगाए जा सकते हैं और किस रखवा में कौन सी सब्जियां लगाई जा सकती हैं सर्वप्रथम कौन सी फसल होना चाहिए तो ज्यादा उचित होगा जबकि किसान कार्डों में सील एक नमूना एक सा लगाकर अधिकतर किसानों को कार्ड देकर शासन की योजना से संतुष्ट किया जा रहा है।
 जिससे यह भी संभावना प्रतीत हो ती है कि कही केवल कागजात से तो ही नमुना लिया और कागजात मे ही इतिश्री कर दी गई हो  यह व्यवस्था में सुधार हो और किसानों को जमीनी सही परीक्षण रिपोर्ट समय पर मिल सके जिला प्रशासन और प्रदेश शासन से पवन घुवारा ने अनुरोध किया है
तो वही बुधवार को ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी से किसान कल्याण र्काड मिला लेकिन किसानों के हितों मे कुछ ओर सुधार बाबत शासन का ध्यान आपेक्षित है।