//नरेंद्र अहिरवार,खिलान पटेल//
ब्यूरो दमोह। जिले में मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों की समस्त शालाओं के किचिन शेडों को धुआं रहित करने के उददेश्य से जिला पंचायत द्वारा 1251 गैस कनेक्शन उपलब्ध कराये है, जिसकी राशि रूपये लगभग 80 लाख रूपये शाला प्रबंधन समितियों के खातों में उपलब्ध कराई जाकर, गैस कनेक्शन शाला प्रबंधन समिति के नाम से लिये जाने की कार्यवाही पूर्ण की जा चुकी है।सीईओ जिला पंचायत डॉ गिरिश मिश्रा ने बताया कार्यरत महिला रसोईयों को गैस कनेक्शन मिल जाने से राहत की सांस ली है और खुश हो रही है। अब उनकी आखों ने आंसू की जगह मुस्कुराहट ले ली है।
गैस एजेंसियों के द्वारा जनपद स्तर, संकुल स्तर पर केम्प का आयोजन कर स्वसहायता समूह की महिलाओं एवं रसोईयों को प्रशिक्षण भी प्रदाय किया गया एवं जनप्रतिनिधियों के माध्यम से एलपीजी वितरण का कार्य सम्पन्न कराया जा रहा है।