रोड नही तो टोल नही को मिली सफलता,मरम्मत कार्य हुआ शुरू।
//नरेंद्र अहिरवार//
ब्यूरो दमोह। जिस घड़ी का लोगों को इंतजार था वह घड़ी आखिर आज आ रही है जब सागर और जबलपुर के मुख्य मार्ग को दुरुस्त करने का कार्य प्रारंभ होने जा रहा हैं, फिल हाल दमोह कलेक्टर तरुण राठी के निर्देशन पर टेंडर प्रक्रिया के द्वारा सड़क निर्माण कम्पनियों को सड़क मरम्मत का कार्य सुपुर्द कर दिया गया हैं। जबलपुर सड़क और दमोह, सागर सड़क सुधार मरम्मत के संबंध में आयोजित बैठक में कलेक्टर तरूण राठी ने कहा दमोह-जबलपुर सड़क में 15 सितम्बर से जहां गड्डे आदि है, मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया जायेगा। उन्होंने कहा दमोह-सागर सड़क का मरम्मत का कार्य आज से शुरू हो गया है। बैठक में एसडीएम दमोह रवीन्द्र चौकसे और एमपीआरडीसी के सागर और जबलपुर से आये अधिकारी मौजूद रहे।आपको बता दें कि विगत दिनों वृहद स्तर पर कांग्रेस के ग्रामीण ब्लाक अध्यक्ष नितिन मिश्रा की अध्यक्षता में जबलपुर दमोह मार्ग पर कोटताला स्थित टोल नाका पर टोल टैक्स लेने का वहिष्कार किया गया था। जिसे कांग्रेसियों ने नारा दिया था रोड नहीं तो टोल नहीं, जहां आंदोलन के दौरान कुछ वाहन चालकों ने भी बगैर टोल दिए ही निकले थे। इस ओर भाजपा एवं हिन्दू युवा वाहिनी जिला अध्यक्ष विक्रांत गुप्ता ने भी अपने विभिन्न साथियों के साथ टोल टैक्स पर सड़के दुरुस्त ना किए जाने तक टोल न लिए जाने का वहिष्कार कर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा था। लेकिन भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा पूर्व में किए आंदोलन सफल नहीं हो सके। और वर्तमान में आज से दमोह सागर सड़क के पेच वर्क का कार्य प्रारंभ होने जा रहा हैं।
कलेक्टर तरूण राठी ने कहा इस पूरी सड़क की मरम्मत का टेण्डर प्रक्रिया चल रही है, इस पूरी कार्रवाई में लगभग एक माह का समय लग सकता है। उन्होंने कहा इस हेतु सड़क एजेंसी और उच्चाधिकारियों से भी चर्चा की गई है। श्री राठी ने बताया जोनल टेण्डर एप्रूव हो गया है। बैठक में कलेक्टर ने सड़क निर्माण आदि के संबंध में विस्तार से अपनी बात रखीं, कहा आप सभी के प्रयासों से यह कार्रवाई होने जा रही है। बैठक में एमपीआरडीसी सागर के सहायक महा प्रबंधक श्री कालरा ने बताया आज सुबह से सागर-दमोह का कार्य शुरू कर दिया गया है, तेजगति से पूरा कराया जायेगा। साथ ही सहायक महाप्रबंधक एमपीआरडीसी जबलपुर श्री जैन ने भी अपनी बात रखी।
बैठक के दौरान पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष मनु मिश्रा ने कहा नगर पर हर वर्ग के लोग लोगो की भावना से अवगत कराते हुए, सड़क निर्माण के संबंध में अपनी बात विस्तार से रखी। इस अवसर पर उपाध्यक्ष सतीश जैन, कल्ल्न भाईया, विधायक प्रतिनिधि शहर कांग्रेस अध्यक्ष यशपाल ठाकुर, ब्लाक अध्यक्ष नितिन मिश्रा, नेता प्रतिपक्ष राशू चौहान, शंकर राय, संजय सरवरिया सहित बस ट्रांन्सपोर्ट एसोसिएशन के पदाधिकारी और अन्य जनप्रतिनिधि तथा सड़क निर्माण एजेंसी के अधिकारी मौजूद थे।

