Translate

सोमवार, 21 अक्टूबर 2019

कृषि उपकरणों का लॉटरी के माध्यम से होगा चयन।

कृषि उपकरणों का लॉटरी के माध्यम से होगा चयन।


//नरेंद्र अहिरवार//

ब्यूरो दमोह। शासन की नवीन निर्धारित प्रक्रिया अंतर्गत कृषि उपकरणो तथा सिंचाई उपकरणो के आवेदन हेतु कृषक  21 अक्टूबर से 30 अक्टूबर तक अपना पंजीयन करा सकते हैं तत्पश्चात 31 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे से ऑनलाइन लॉटरी के माध्यम से कृषकों का लक्ष्य अनुसार चयन कर सूचियां पोर्टल पर प्रर्दशित की जाएगी। लॉटरी द्वारा चयनित प्राथमिकता सूची के अनुसार चयनित आवेदन ही अनुदान हेतु पात्र होगे।
      ई-कृषि यंत्र अनुदान पोर्टल पर हितग्राहियों के चयन की प्रक्रिया मे शासन द्वारा परिवर्तन किया गया है। नयी व्यवस्था के अंतर्गत जिस तिथि को पोर्टल पर लक्ष्य प्रदर्शित किये जाएगे उस तिथि से 10 दिवसों उपरांत प्राप्त सभी आवेदनो मे से हितग्राहियों की चयन सूची कम्प्यूटरीकृत लॉटरी के माध्यम से तैयार करके पोर्टल पर प्रदर्शित की जाएगी।
चयन सूची मे लक्ष्यों की संख्या के बराबर हितग्राहियो का चयन किया जाएगा तथा उतनी ही संख्या मे आवेदकों को प्रतीक्षा सूची मे भी रखा जाएगा। उक्त व्यवस्था तत्काल प्रभाव से लागू की गयी है। भविष्य मे पोर्टल के माध्यम से उपरोक्त व्यवस्था के अतंर्गत ही आवेदन स्वीकार किये जायेगें।