खाद्य विभाग ने की छापेमार कार्यवाही।
//नरेन्द्र अहिरवार//
ब्यूरो दमोह। शासन के निर्देशानुसार दमोह में खाद्य सुरक्षा अधिकारी राकेश अहिरवार एवं हटा में प्रीति राय के द्वारा दीपावली के अवसर पर खाद्य विभाग ने हटा, नोहटा, पटेरा के साथ साथ दमोह में मिष्ठान भंडार विक्रेताओं के यहां की छापेमार कार्यवाही साथ ही बर्फी, पोहा मावा, रसगुल्ला, मलाई बर्फी, दूध हलुआ आदि मिठाइयों के नमूने लेकर भोपाल स्थित खाद्य प्रशिक्षण प्रयोगशाला भेजे गए हैं।मध्यप्रदेश खाद्य सुरक्षा विभाग के शुद्ध के विरूद्ध युद्ध अभियान के अन्तर्गत छापेमार कार्रवाई लगातार जारी हैं।
जांच के बाद प्रयोगशाला से रिपोर्ट में अमानक एवं गुणवत्ता हीन पदार्थ प्राप्त होने पर की संबंधित प्रतिष्ठान संचालक पर की जाएगी विधि संगत कार्यवाही।