Translate

मंगलवार, 12 नवंबर 2019

52000 हड़प कर शासन को लगाया चूना।

52000 हड़प कर शासन को लगाया चूना।


//अखंड यादव//

ब्यूरो टीकमगढ़। ग्राम पंचायतों में भ्रष्टाचार के मामले अक्सर सामने आते रहते हैं लेकिन दोषियों के खिलाफ कार्रवाई न करते हुए मामले को रफा-दफा कर दिया जाता हैं।
ठीक ऐसा ही एक मामला टीकमगढ़ जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत सुजारा से प्रकाशन में आया है जहां पर रोजगार गारंटी योजना के तहत 2 लाख 55 हजार की लागत से शांति धाम का कार्य होना था लेकिन शांति धाम के फर्जी मस्टररोल डालकर रोजगार सहायक सहायक व सरपंच द्वारा पैसे निकाल लिए गये हैं।
और मौके पर एक पैसे का भी काम नहीं करवाया गया है जिस कारण लगभग फर्जी ढंग से 52000 रुपये हड़प लिए है।
इस मामले की ग्राम वासियों ने कई बार विभाग के बड़े अधिकारियों से शिकायत भी की है पर अभी तक कोई कार्रवाई सामने नही आयी है।