Translate

मंगलवार, 5 नवंबर 2019

पुलिस चौकी के सामने ही विगत रात्रि चोरों ने बोला धावा।

पुलिस चौकी के सामने ही विगत रात्रि चोरों ने बोला धावा।


//विन्द्रावन विश्वकर्मा//

घुवारा(छतरपुर)। नगर में रविवार की रात्रि एक गल्ला व्यापारी की आढ़त सूने गल्ला दुकान की छत का जाल काट कर अंदर घर में रखी नगदी पर हाथ साफ करके चले गये।
मामला नगर के टीकमगढ़ सागर हाईवे किनारे एवं नगर के पुलिस उपथाना के सामने का है।
जहाँ पर रोज की तरह गल्ला व्यापारी सीताराम असाटी अपनी आढ़त दुकान को शाम को ही बन्द करके बस्ती में स्थित अपने निवास पर चला गया।उसके बाद रात्रि के दरमियान घर को सूना देखकर चोरों ने धावा बोलते हुए पहले मकान की छत पर पहुंचे और मकान के अंदर जाने का रास्ता खोजा लेकिन जब कहीं से अंदर जाने बात नहीं बनी तो छत में लगे जाल में सरिया की छड़ो को काट करके अंदर एक महिलाओ बाली साड़ी के सहारे प्रवेश किया और अंदर से छत के दरवाजे खोल कर व्यापारी के खजाने से नगदी पार कर लिए और रबूचक्कर हो गए ।
सीताराम असाटी ने बताया है बीते शाम को दुकान प्रति दिन तरह बंद करके अपने घर चला गया और सुवह से उठ कर दुकान खोलने पहुचा तो दुकान का रुपयों का खजाना खुला मिला और छत का गेट खुला होने से मन मे शंका हुई दुकान का खजाना देखा तो साफ पड़ा था ।
जिसमे करीबन 5000 पांच हजार रुपये की चिल्लर एंव पांच छह हजार की दस बीस पचास सौ के नोट थे लेकिन दुकान का खजाना साफ था ।

उपथाना जाकर रिपोर्ट दर्ज कराई है।

मजे की बात है कि उपथाना घुवारा के महज 50 मीटर पर दुकानदार एंव रहवासी सुरक्षित नही है तो आखिर अब व्यापारी एंव आमजनमानस को कहा सुरक्षा मिल सकती है।

इनका कहना है कि...

फरयादी के द्वारा बताया गया है कि हमारे यहां गल्ला दुकान से चोरी हुई है मौके पर जाकर पुलिस ने देखा है और मामला अज्ञात आरोपियों पंजीबध्द कर लिया गया है जल्द चोरी को पकड़ा जाएगा।।

        बीरेंद्र सिंह परस्ते (उपथाना प्रभारी घुवारा)