Translate

शुक्रवार, 8 नवंबर 2019

टैक्टर ने मोटरसाइकिल को रौंदा।

टैक्टर ने मोटरसाइकिल को रौंदा।


घायल बुरी तरह से गम्भीर,ग्वालियर रैफर।।


घटना स्थल पर घंटो बाद पहुची स्थानीय पुलिस।।


घुवारा(छतरपुर)। नगर घुवारा में विगत दिवस देवीनगर के पास सागर टीकमगढ़ नेशनल मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमे एक मोटरसाइकिल चालक बुरी तरह से घायल हो गया है जिसका इलाज ग्वालियर में फिलहाल चल रहा है।
आपको बता दे हादसा इतना जोरदार था कि मोटरसाकिल चालक करीबन 15 फुट तक टैक्टर के सामने अगले पहियों के बीच में फसकर घिसटता
हुया चला गया जिसके चलते बाईक चालक बुरी तरह से लहूलुहान हो गया।
बल्कि स्थानीय लोंगो ने बताया हैं कि यह सड़क हादसा पहले आमने सामने दो मोटरसाइकलों में टक्कर हुई है इसके बाद टेक्टर के सामने घायल प्रागी लाल पिता खेत सिंह लोधी आ गया ।
आपको बता दे कि प्रागी लाल लोधी पिता खेत सिंह लोधी निवासी ग्राम रामटोरिया गुंजोरा का निवासी है अपने गाँव गुंजोरा से अकेला अपनी मोटरसाइकल बजाज प्लेटीना क्रमांक MP16MB4689 से घुवारा की तरफ आ रहा था देवीनगर के पास यह घटना घटित हो गयी ।
मौके पर उपस्थित हेमराज लोधी मवई ने बताया है कि घटना में प्रागी लोधी की पहचान की गई है प्रागी के सर में गहरी चोट पहुची है घटना को अंजाम देने बाला महिंद्रा कंपनी का लाल कलर का बिना नम्बर का ट्रैक्टर पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष राणाशंकर प्रताप सिंह बुंदेला निवासी घुवारा का बताया जा रहा है।घटना स्थल पर समय से स्थानीय पुलिस के नहीं पहुंचने से उक्त ट्रैक्टर को घटना स्थल से जल्दबाजी में अभय प्रताप सिंह साहब राजा जबरन उठा ले गए थे ।
इस घटना की स्थानीय पुलिस को बखूबी जानकारी होने के वावजूद भी मूक दर्शक बनी रही किसी ने यह
तक नही कहा कि टेक्टर को पुलिस कस्टडी
में रखा जाएगा।
महज 1 किलो मीटर की दूरी पर हुई
इस घटना के बाद एक घण्टे की देरी से स्थानीय
पुलिस सिर्फ तो औपचारिकता निभाने पहुची।
मौके से डायल100 पहुची और आरक्षक देव सूर्यवंशी के द्वारा तत्काल डायल 100 में रख कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़ामलहरा ले जाया गया जहा से डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल छतरपुर कर दिया था लेकिन घायल की गम्भीर हालात देख जिला अस्पताल प्रबंधन ने ग्वालियर के लिए रैफर कर दिया गया था अभी भी हालात बहुत नाजुक बताई जा रही है।

इनका कहना है कि.... 

में कल मीटिंग में था मुझे जानकारी मिली थी लेकिन अभी घायल का मेमो नही आया है जिस कारण कोई कारवाई नही हुई है मेमो आने के बाद कार्यवाई की जावेगी

       बीरेंद्र सिंह परस्ते (उपथाना प्रभारी घुवारा)