Translate

शुक्रवार, 8 नवंबर 2019

इस ग्राम-पंचायत में भ्रष्टाचार का अति-अंबार।

 इस ग्राम-पंचायत में भ्रष्टाचार का अति-अंबार।


//अखंड यादव//

ब्यूरो टीकमगढ़।  जनपद पंचायत टीकमगढ़ क्षेत्र की पंचायत सुजारा मैं भ्रष्टाचार अब भी कम होने का नाम नही ले रहा है, जहां अलग-अलग योजनाओं के माध्यम से ग्राम पंचायत के ग्रामीणों पैसे लेने का आरोप रोजगार सहायक लगाया जा रहा है अभी मुक्तिधाम का मामला मामला जांच में हे कि प्रधानमंत्री आवास योजना मैं भ्रष्टाचार करने में जुट गए हैं।              ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि ग्राम मैं कुछ दिनों से रोजगार सहायक को ग्राम सचिव का प्रभार मिला हुआ है किसी व्यक्ति की समग्र id अलग होनी है तो पैसे की मांग की जाती है और प्रधानमंत्री आवास योजना में नाम जुड़वाने हो तो भी पैसे की मांग की जाती है अगर जो पैसे नहीं देता तो उनका काम नहीं करवाया जाता है ग्रामीणों द्वारा सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत करवाई जाती है लेकिन अधिकारियों द्वारा जनपद बैठ की ही शिकायत का निराकरण कर दिया जाता है।
     ऐसे में ग्रामीणों को शासन की योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है ग्रामीण सुरेंद्र अहिरवार ने बताया कि मेरे द्वारा 15अक्टूबर को सी एम हेल्पलाइन पर शिकायत कराई गई थी जिसका शिकायत नंबर 9453417 ए है जो रोजगार सहायक राकेश अहिरवार द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना की नवीन सूची में नाम जोड़ने के लिए 10,000 रुपए की मांग की जा रही है लेकिन जनपद में बैठे अधिकारियो द्वारा वही बैठ कर शिकायत का निराकरण कर दिया जाता है अभी तक भी हमारा नाम प्रधानमंत्री आवास की सूची में नहीं जोड़ा गया जो कि मैं आवास योजना का लाभ लेने के पात्र हूं कलेक्टर आग्रह करता हूं कि मेरा नाम प्रधानमंत्री आवास की सूची में जुड़वाने  की कृपा करें और दोषी रोजगार साहब किस कार्रवाई करें।