रिटायर्ड शासकीय कर्मचारियों को PPO का वितरण।
//नरेंद्र अहिरवार//
दमोह। सेवा निवृत्त शासकीय कर्मचारियों/परिवार पेंशनरों को जिला पेंशन अधिकारी आर.के. मिश्रा द्वारा जारी पेंशन प्राधिकार पत्रों का वितरण किया गया, जिनमें कलाबाई पत्नि स्व. मानसिंह प्रजापति, परमलाल लोधी, मनोरमा गोलनदाज, सिब्बू व्यूहोनिया, हीरालाल स्वीपर, गनेश प्रसाद कोरी, डालसिंह, नारायण सींग, मुन्नालाल जैन, मूलचंद्र अहिरवाल, हरसिद्धि स्वर्णकार, प्रेमचंद्र अहिरवाल, प्रबोध अग्रवाल, शीलरानी पत्नि स्व. मोहनलाल जमादार सहित 19 सेवानिवृत्त शासकीय सेवको को पी0पी0ओ0 का वितरण एवं पुष्पहार से सम्मान किया गया।सभी पेंशनरों को पेंशन प्राधिकार पत्र प्रदान करते हुए पेंशनर्स से अनुरोध किया, कि सेवा निवृत्ति के बाद भी नवीन कार्यां में सहयोग करते रहें, सेवा निवृत्ति के उपरांत समाज के विकास हेतु सदा सक्रिय रहे एवं समाज के लिये सदैव ही कार्य करते रहें। साथ ही पेंशनरों के भावी सुखी स्वस्थ जीवन एवं उज्जवल भविष्य की कामना की गई।