Translate

मंगलवार, 31 दिसंबर 2019

नैनागिर में नूतन वर्ष के अवसर पर भजनसंध्या के साथ अन्य विविध कार्यक्रम होगी आयोजित।

● आज भजनसंध्या के साथ कल आयोजित होगा श्रीजी का महामस्तकाभिषेक।


//अनेकांत जैन//(8878477443)
बक्सवाहा(छतरपुर)। अखिल भारत वर्षीय दिगंबर जैन युवा परिषद के 23 वे स्थपना दिवस के अवसर पर आज 31 दिसंबर को भव्य भजन संध्या का आयोजन बुंदेलखंड के बक्सवाहा अंतर्गत ग्राम नैनागिर में किया जायेगा।
जिस में श्रीजी के सामने विशाल भजन संध्या आयोजित होगी तो वही नूतन वर्ष की शुभ वेला के अवसर पर 1 जनवरी 2020 को प्रातः काल भगवान पार्श्वनाथ का महामस्तकाभिषेक किया जाएगा तो इसके तत्पश्चात 1008 पार्श्व महामंडल विधान का आयोजन किया जाएगा।