अवैध कट्टा सहित आरोपी गिरफ्तार।
बड़ामलहरा(छतरपुर)। बड़ामलहरा थाना क्षेत्र अंतर्गत नगर के बारगुरैया माता मंदिर के पास कट्टा लेकर उत्पात मचा रहे आरोपी को असलहा सहित गिरफ्तार कर लिया।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक मुखबिर की सूचना पर थाना प्रभारी एस के दुबे ने हमराह बल एस आई एम एम मिश्रा ए एस आई मनीराम गोंड़ उमप्रसाद लिटोरिया आरक्षक संदीप सिंह अवधेश यादव के साथ बारगुरैया माता मंदिर के पास दिनेश पिता बिहारी लाल चतुर्वेदी निवासी वार्ड क्रमांक पन्द्रह को अवैध 315 बोर के कट्टा व एक जिंदा कारतूस सहित उत्पात मचाते हुए गिरफ्तार कर आर्म्स एक्ट की धारा 25/27 के तहत कार्यवाही की।
सूत्रों की माने तो क्षेत्र मे अवैध रेत उत्खनन व परिवहन का कार्य चरम पर है जिसके चलते आये दिन रेत माफियाओं के बीच वर्चस्व को लेकर झड़पें चलती रहती है उसी के चलते उक्त कार्यवाही रेत माफियाओं के अवैध कारोबार से सम्बंधित है जिसमे राजनेतिक हस्तक्षेप के चलते गोली बारी की घटना को पुलिस ने आर्म्स एक्ट में तब्दील करते हुए कार्यवाही की ।