मप्र पुलिस का हुआ मानवता को शर्मसार करने वाला वीडियो हुआ वायरल।
● वीडियो में एक मासूम की बेरहमी से लातों तथा जूतों से पिटाई करते दिखे कुछ पुलिसकर्मी।
● मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर कहा कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।
रिपोर्टर - नरेन्द्र अहिरवार//
नेटवर्क दमोह। भले ही कुछ पुलिसकर्मी पुलिस की वर्दी में भगवान का रूप साबित करने में लगे हों लेकिन उन्ही पुलिस विभाग के कुछ सह कर्मी मौका मिलने पर पुलिस प्रशासन की गरिमा को धूमिल करने से नहीं चूकते, ऐसा ही मानवता सर्मसर करता हुआ विडिओ इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। जिसमें दमोह पुलिस की क्रूरता तथा अमानवीय कृत्य साफ झलकता दिखाई दे रहा है।
जिसको लेकर अब जिले की सोशल मीडिया पर तरह-तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं। दरअसल मामला दमोह का है जहां पर सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमें दमोह कोतवाली पुलिस के कुछ पुलिसकर्मी एक अपराधी मासूम युवक को बेरहमी से अर्धनग्न हालत में करके उसकी पिटाई करते दिखाई दे रहे हैं, जिसको लेकर अब राजनीति तेज हो गई है ,वहीं उक्त मामले में मध्य प्रदेश के मुखिया कमलनाथ ने भी ट्वीट कर कहा है कि जो मध्य प्रदेश के दमोह का वीडियो सामने आया है तथा जिसमें पुलिसकर्मी एक मासूम युवक को बेरहमी से लातों तथा जूतों से पिटाई कर रहे है उस वीडियो की तत्परता से जांच के आदेश दे दिए गए हैं तथा संबंधित पुलिसकर्मियों पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही किए जाने के आदेश जारी किए गए हैं, वही उक्त मामले में कोतवाली पुलिस के तमाम अधिकारी इस मामले में कुछ भी कहने से बचते नजर आ रहे हैं ,हालांकि इस मामले में दमोह एसपी विवेक सिंह ने बताया कि वायरल वीडियो उनके संज्ञान में आया है ,तथा मामले में दो पुलिसकर्मियों को लाइन अटैच कर दिया गया है वहीं मामले की बारीकी से जांच की जा रही है इसमें जो भी तथ्य सामने आएंगे कार्यवाही की जाएगी,, वहीं कुछ लोगों की माने तो वीडियो करीब 1 सप्ताह पहले का बताया जा रहा है जब चोरी के आरोप में कुछ युवक कोतवाली पुलिस के द्वारा पकड़े गए थे ,जिसमें युवकों से कोतवाली पुलिस पूछताछ कर रही है, बहरहाल जो भी हो अगर युवक चोरी के आरोप में थे तो उनसे आराम से पूछताछ कर उन्हें न्यायालय में पेश किया जा सकता था, मगर जिस तरीके से दमोह पुलिस का यह मानवीय कृत वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, वह कहीं ना कहीं दमोह पुलिस की वर्दी पर एक प्रश्न चिन्ह खड़ा करता दिखाई दे रहा है।