Translate

सोमवार, 30 दिसंबर 2019

अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की दर्दनाक मौत।

अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की दर्दनाक मौत।


//खिलान पटेल,नरेंद्र अहिरवार//

बटियागढ़(दमोह)। जिले के बटियागढ़ थाना अंतर्गत आने वाले ग्राम फुटेरा कला समीप कब्रिस्तान के पास सड़क हादसे में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई।
जानकारी के मुताबिक युवक चतुर्भुज और मंगल अठया निवासी फुटेरा कलां विगत दिन रविवार को समय करीब 1:30 बजे अपने घर से अपने खेत की ओर जा रहा था, तभी पीछे से आ रहे किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिस दौरान युवक को वाहन करीब 10 फीट खाचोड़ता चला गया, जिससे युवक की तब तक घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो चुकी थी।
युवक मंगल अठया निवासी फुटेरा कला का ही बताया जा रहा है जबकि ग्राम वासियों एवं परिजनों द्वारा बताया गया कि घटनास्थल के सामने ही हो रहा. पीडब्ल्यूडी की रोड एवं पुलिया निर्माण उसी कंपनी की गाड़ी से यह दर्दनाक हादसा हुआ है, पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शव पोस्टमार्टम के लिए बटियागढ़ भेजा और मामला जांच में लिया है।