Translate

शनिवार, 28 दिसंबर 2019

सिद्ध-पहाड़ी पहुँचा केंद्रीय अमला,महायज्ञ में शामिल हुये केंद्रीय-राज्यमंत्री।

सिद्ध-पहाड़ी पहुँचा केंद्रीय अमला,महायज्ञ में शामिल हुये केंद्रीय-राज्यमंत्री।



//गगन सेन//

पथरिया(दमोह)।  गायत्री शक्तिपीठ सिद्ध पहाड़ी में शुक्रवार को कलश यात्रा के दूसरे दिन महायज्ञ में केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री प्रहलाद पटेल सम्मिलित होने पहुंचे एवं विधि विधान के साथ हवन पूजन किया ।
 उसके बाद तीन अन्य जगहों में लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल रहे। 
सामाजिक न्याय एवं निशक्तजन कल्याण दमोह द्वारा पथरिया के उत्कृष्ट विद्यालय में चयनित दिव्यांगों को मोट्रेड ट्राईसाइकिल वितरण शिविर लगाया गया जिसमें सांसद सांसद प्रहलाद पटेल दुवारा चयनित दिव्यांगों के लिए मोट्रेड ट्राईसाइकिल वितरण की गई। इस अवसर पर दमोह कलेक्टर सहित अन्य प्रशासनिक लोगों की मौजूदगी रही।
 केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल ने अपने उद्बोधन  में कहा कि हमारा लक्ष्य है कि 1 साल के अंदर सभी 80 परसेंट दिव्यांगों के लिए सुविधाएं दी जाएं तथा दिव्यांगों के लिए मोटरसाइकिल का वितरण करा दिया जाएगा।