Translate

बुधवार, 29 जनवरी 2020

यातयात पुलिस आरक्षक के यह समाज-हित कार्य जानकर होगा आश्चर्य।

यातयात पुलिस आरक्षक के यह समाज-हित कार्य जानकर होगा आश्चर्य।



//नरेंद्र अहिरवार//

नेटवर्क दमोह। प्रधान आरक्षक दिनेश गोस्वामी जो आपको शहर के विभिन्न चौराहों पर कभी भी मिल जाएंगे। इनके कार्य की सराहना जिले भर में की जाती हैं, आम नागरिकों से लेकर शहर से गुजरने वाले अन्य लोगों से इनकी दरियादिली छिपी नहीं हैं। यह कभी प्यासे को पानी पिलाने खड़े हो जाते हैं, तो कभी बेसहारा लोगों को भोजन कपड़ों की व्यवस्था कराने में जुटे रहते हैं। इनका कहना है कि शहर हमारे लिए बहुत देती हैै। लेकिन उस का कुछ हिस्सा अगर हम जरूरत मंदो को देते हैं तो उसमे क्या जाता हैं, बल्कि लोग दुआएं देते हैं इससे हमे खुशी मिलती हैं। इसलिए यह कार्य हम जिस जगह भी डयूटी पर तेनात रहते हैं। गर्मी के मौसम में ठंडा पानी, सरबत की व्यवस्था कराने से भी यह नहीं चूकते हैं।

और आज भी यही देखने को मिला जब बसंत पंचमी के उपलक्ष में कावड़ियों का अलग - अलग जगह से बांदकपुर धाम के लिए आगमन होता हैं, जिसमें आज तीन गुल्ली चौराहे पर प्रधान आरक्षक दिनेश गोस्वामी ने कांवरियों के लिए चाय नाश्ता पानी की व्यवस्था कर उनको रास्ते की सही जानकारी दी एवं कांवरियो का बांदकपुर की ओर प्रस्थान करने मदद भी की। जिसकी सड़क से गुजर रहे राहगीरों ने इस नेक कार्य की सराहना की।