शुद्ध के लिए युद्ध अभियान के अंतर्गत महाविद्यालयीन छात्र-छात्राओं को जागरूकता हेतु भाषण एवं नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता का आयोजन।
● छात्राओं ने भाषण एवं नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दिया दैनिक भोजन में सम्पूर्ण पोषण की जरूरत एवं मिलावटी खाद्य पदार्थों के उपयोग से होने वाले नुकसान की जानकारी का संदेश।
//नरेन्द्र अहिरवार//
नेटवर्क दमोह। कलेक्टर दमोह तरुण राठी के निर्देश पर शुद्ध के लिए युद्ध अभियान के अंतर्गत महाविद्यालयीन छात्राओं को जागरूकता हेतु भाषण एवं नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता का महाविद्यालयीन स्तरीय आयोजन शासकीय कमला नेहरू कन्या महाविद्यालय,दमोह में किया गया। महाविद्यालय में संपन्न भाषण प्रतियोगिता के विषय - "भारतीय थाली पोषण के दृष्टिकोण से और आम भारतीय की बदलती खाद्य प्रवृत्तियां "में महाविद्यालय की छात्राओं ने भाग लिया। इस भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान दिव्या मिश्रा ने प्राप्त किया। इसी कार्यक्रम में नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता में महाविद्यालय के छात्राओं ने प्रतियोगिता के विषय - "खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने में आमजन की भागीदारी"में भाग लिया। उक्त नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता में प्रथम स्थान निकिता पांडेय,राशि धगट, सुषमा मुंडा,अभिलाषा,दीक्षा, वैशाली के ग्रुप ने प्राप्त किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित खाद्य सुरक्षा अधिकारी राकेश अहिरवाल ने अपने उदबोधन में महाविद्यालय की छात्राओं द्वारा भाषण प्रतियोगिता एवं नुक्कड़ नाटक मंचन की सराहना करते हुए सभी प्रतिभागियों एवं विजेताओं को बधाई दी एवं सभी उपस्थित विद्यार्थियों को शुद्ध खाद्य सामग्री का उपयोग करने एवं मध्यप्रदेश शासन के शुद्ध के लिए युद्ध अभियान की वर्तमान समय मे उपयोगिता,शुद्ध एवं सुरक्षित खाद्य का उपयोग करने के तरीके एवं खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने में जनजागरूकता के महत्त्व के बारे में जानकारी प्रदाय की। उक्त कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे महाविद्यालय के प्राचार्य श्री के0पी0अहिरवाल ने खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने हेतु मध्यप्रदेश शासन द्वारा चलाये जा रहे शुद्ध के लिए युद्ध अभियान की प्रशंसा की एवं वर्तमान समय में खाद्य पदार्थों में व्याप्त मिलावट को समाप्त करने के लिए सख्त से सख्त कदम लेने की आवश्यकता है। खाद्य सुरक्षा प्रशासन विभाग अपनी सतत कार्यवाही से खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने में बहुत हद तक सफल रही है।कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ0के0पी0 अहिरवाल,वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ0पी0एल0जैन,खाद्य सुरक्षा अधिकारी राकेश अहिरवाल, सहायक प्राध्यापक आराधना श्रीवास,क्रीड़ा अधिकारी प्रिया थापा,ऋषि गुप्ता एवं निर्णायक के रूप में डॉ0मुदिता श्रीवास्तव एवं डॉ0रेखा जैन मौजूद थे। कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ0 किरण दुबे द्वारा किया गया। कार्यक्रम के अंत मे आभार प्रदर्शन कार्यक्रम संयोजिका सहायक प्राध्यापक सुरेखा बड़ोले ने किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महाविद्यालय की छात्राओं की उपस्थिति रही।