मिशन इंद्रधनुष अंतर्गत विविध जानकारी प्रदान की गई।
//रुपेश जैन//
बक्सवाहा(छतरपुर)। शासन और प्रशासन दोनों ही देश को स्वस्थ रखने के लिए चिंतित हैं उसी श्रंखला में शासन द्वारा चलाए जा रहे सघन इंद्रधनुष मिशन 2.0 के तहत आज आंगनवाड़ी केंद्र वार्ड क्रमांक 12 नगर पंचायत बक्सवाहा में एएनएम अलका पाटिल के द्वारा बच्चों को टीके लगाए गए।और साथ ही बच्चों के माता-पिता को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी गई एवं समय पर टीकाकरण करवाने की सलाह दी गई आंगनवाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती शशि प्रभा जैन ने सभी अभिभावकों को बताया कि बच्चों का बचपन बच्चों के स्वास्थ्य जीवन के लिए होती है इसलिए हमें अपने बच्चे को गर्भावस्था से लेकर 2 वर्ष तक अर्थात 1000 स्वर्ण दिवस तक बच्चे के स्वास्थ्य और पोषण के प्रति सजग रहना चाहिए आज हमारे केंद्र में सघन इंद्रधनुष मिशन 2.0 के तृतीय चरण के तहत टीकाकरण के माध्यम से छूटे हुए बच्चों को टीका लगवाया जा रहा है।