Translate

सोमवार, 3 फ़रवरी 2020

आज से सिद्धचक्र महामंडल विधान का हुआ आगाज।

आज से सिद्धचक्र महामंडल विधान का हुआ आगाज।


//अंशुल जैन,रूपेश जैन// (7247230761)

बम्होरी(छतरपुर)।   सकल दिगंबर जैन समाज बम्होरी द्वारा 03/02/2020 से  आयोजित श्री 1008 सिद्धचक्र महामंडल विधान के प्रथम दिन जिनेंद्र देव के अभिषेक के साथ कार्यक्रम का प्रारंभ हुआ पूजन के तत्पश्चात घट यात्रा का जलूस घोड़ा बग्गी बैंड एवं अपार जनसमूह के साथ संपूर्ण नगर का भ्रमण करते हुए मंदिर जी में पहुंचा।

 इसके बाद 108 कलशो से विधान मंडप वेदिका की शुद्धि की गई और इसके बाद ध्वजारोहण कार्य प्रारंभ किया गया ध्वजारोहण श्री महेंद्र कुमार जैन सुनवाहा वालों ने किया ध्वजारोहण फहराते ही ध्वजा से कार्यक्रम का शुभ संकेत प्राप्त हुआ रात्रि कालीन बेला में महा आरती करने का सौभाग्य श्री अशोक कुमार जी जैन बड़ी वालों ने प्राप्त किया महाआरती में बम्होरी नगर की सभी श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव पूर्वक आरती की और भगवान की भक्ति में ऐसे झूमे की ऐसा लग रहा था कि साक्षात भगवान का समोशरण लगा हुआ है इसके पश्चात अंशुल जैन टीकमगढ़ द्वारा भव्य नाटक की प्रस्तुति हुई यह कार्यक्रम आगामी 11 तारीख तक किया जायेगा।
 इसमें पूज्य गणाचार्य विराग सागर जी महाराज के परम शिष्य मुनि श्री विरंजन सागर जी महाराज का ससंग सानिध्य रहेगा इसमें प्रतिष्ठा चार्य के रूप में ब्रह्मचर्य पंडित श्री राजेंद्र जी जैन कोतमा के साथ संपूर्ण कार्यक्रम संपन्न होगा नगर के सभी लोग इंद्र इंद्राणी बनकर भगवान की पूजन भक्ति करने का सौभाग्य प्राप्त कर रहे हैं।