कक्षा 5 एवं 8वीं की वार्षिक परीक्षा 4 से...केंद्राध्यक्ष एवं शाला प्रभारियों की बैठक...नियमानुसार परीक्षाएं सम्पन्न कराने के दिये निर्देश।
//विन्द्रावन विश्वकर्मा//
घुवारा(छतरपुर)। कक्षा 5वीं एवं 8वीं की वार्षिक परीक्षाएं 4 मार्च से प्रारम्भ होने जा रही हैं।जिसके सम्बन्ध में नगर के शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संकुल घुवारा में संकुल अंतर्गत आने वाले प्राथमिक विद्यालय एवं माध्यमिक विद्यालयों के शाला प्रभारियों एवं 5वीं और 8वीं की वार्षिक परीक्षाओं को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराये जाने के उद्देश्य से नियुक्त किये गये केंद्राध्यक्षों के साथ कन्या हायर सेकेण्डरी स्कूल में एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया।जिसमें समस्त केंद्राध्यक्षों एवं प्राथमिक शाला और माध्यमिक शाला प्रभारियों को 5 वीं और 8वीं की वार्षिक परीक्षाएं शासन के नियमानुसार शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए निर्देशित किया गया।इस मौके पर बड़ामलहरा बीएसी महेन्द्र सिंह घोष,सीएसी नरेन्द्र कुमार प्रजापति,सीएसी लम्पू लाल अहिरवार ने जानकारी देते हुए बताया कि कन्या संकुल अंतर्गत कक्षा 5 वीं में 400 परीक्षार्थी एवं कक्षा 8 वीं में 454 परीक्षार्थी इस वार्षिक परीक्षा में शामिल होने वाले हैं।इस मौके पर संकुल अंतर्गत प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालयों के शाला प्रभारी एवं केन्द्राध्यक मौजूद रहे।